{"_id":"5733654e4f1c1bf120919bf5","slug":"bjp-office-disappointment-congress-office-brimming","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा दफ्तर में मायूसी, कांग्रेस दफ्तर में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दफ्तर में मायूसी, कांग्रेस दफ्तर में चहल-पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटने और हरीश रावत के फिर से मुख्यमंत्री बनने का फैसला होने के बाद बुधवार को भाजपा के घंटाकरण स्थित दफ्तर में मायूसी का आलम था। आफिस खुला तो था, लेकिन उसमें वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं बैठे थे। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री गिरीश जोशी अपने दो-तीन कार्यकर्ताओं के साथ जरूर आफिस में बैठकर वर्तमान राजनैतिक घटनाक्रम पर चर्चा कर रहे थे। बाद में भाजपा जिला प्रवक्ता पुष्कर सिंह भाटिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस ने झूठ के सहारे सत्ता को हासिल किया है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस के तिलढुकरी स्थित दफ्तर में खुशी का आलम था। कार्यकर्ताओं ने पहले सिल्थाम चौराहे पर आतिशबाजी की। बाद में सभी कार्यकर्ता आफिस पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत इस समय देहरादून में हैं। आफिस में विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन, ऋषेंद्र महर, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन