{"_id":"56f8141e4f1c1b4b42f14fc1","slug":"bjp-office-brimming","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा दफ्तर में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दफ्तर में चहल-पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
जिला भाजपा के लिए रविवार को दोहरी खुशी का दिन रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के प्रथम पुत्र के नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं को जब दोपहर बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने की जानकारी मिली तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के आवास के पास ही घंटाकरण में भाजपा का जिला कार्यालय भी है। जिलाध्यक्ष ने तत्काल कार्यालय में बैठक बुलाई और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि अब प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि निवर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी जनता को दें और एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर ने कहा कि घोड़ा हमारी आस्था का प्रतीक है। यह गोलज्यू देवता का वाहन होता है। हरीश रावत ने राजनैतिक लाभ के लिए घोड़े की टांग कटवा दी। उसका परिणाम उनको भोगना पड़ा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता किशन खड़ायत, जिला प्रवक्ता पुष्कर भाटिया, कृपाल वल्दिया, इंदर लुंठी, मनोज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन