फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP National President's visit will be historic: Bisht

ऐतिहासिक होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा : बिष्ट

Tue, 02 Apr 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP National President's visit will be historic: Bisht
पिथौरागढ़ में पत्रकार वार्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में चार अप्रैल को होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा ऐतिहासिक होगा। दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग पहुंचेंगे। रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत की नींव रखी थी। उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन

बिष्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने की अपील की। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, अल्मोड़ा संसदीय मीडिया प्रभारी कोमल मेहता, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed