{"_id":"587a5a914f1c1bdf09ba8076","slug":"bjp-leader-pant-notice-of-violation-of-ethics","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पंत को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पंत को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने शनिवार अपरान्ह करीब पांच बजे भाजपा नेता प्रकाश पंत को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रकाश पंत की ओर से बिना अनुमति के वायस मैसेज को प्रसारित किया जा रहा है और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। यह मैसेज फोन नंबर 01204815151 से प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन
इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पंत से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अफसर को इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। बताया गया है कि वायस मैसेज के बारे में कुछ लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी थी। इसी को देखते हुए यह संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन
बिना प्रत्याशी घोषित किए प्रचार पर आपत्ति
मुनस्यारी। धारचूला सीट में भाजपा का प्रत्याशी अभी घोषित नहीं है, लेकिन वीरेंद्र सिंह पाल द्वारा बतौर प्रत्याशी प्रचार किए जाने से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को आपत्ति है और भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता प्रेम सिंह पंवार ने शनिवार को पाल के समर्थकों के हाथ से पोस्टर छीनकर फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी का प्रत्याशी ही तय नहीं है तो इस तरह प्रचार कर जनता में भ्रम न फैलाया जाए। स्थानीय कार्यकर्ता चाहते हैं कि जनाधार वाले व्यक्ति को ही टिकट मिलना चाहिए।
विज्ञापन