फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP is worried that non-political parties should not take credit: Mayukh

भाजपा बेचैन कहीं गैर राजनीतिक दल न ले जाएं श्रेय : मयूख

Wed, 08 Nov 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP is worried that non-political parties should not take credit: Mayukh
पिथौरागढ़। नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल को शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक का समर्थकों के साथ आंदोलन जारी रहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को लोगों और विभिन्न जन संगठनों का समर्थन मिल रहा है। विधायक मयूख महर ने कहा कि आंदोलन को देखते हुए भाजपा के लोगों को अंदर से बेचैनी सता रही है कि कहीं श्रेय गैर राजनीतिक दल ने ले जाए, इसलिए अब भाजपा के लोग सकारात्मक टिप्पणी करने लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनहित की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस दौरान जनमंच के भगवान रावत, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बिष्ट, मदन सन्याल, भाकपा माले के गोविंद कफलिया, पूर्व बीडीओ प्रकाश पांडे, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल, चंपावत विकास संघर्ष समिति के संयोजक हरेंद्र बोहरा ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मदन सन्याल ने कहा कि जनहित की मांगों को लेकर सरकार को झुकना पड़ेगा। विधायक मयूख महर ने कहा कि ये आंदोलन पूरी तरह गैर राजनीतिक है। आंदोलन जनहित के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर आंदोलन में हिस्सा लेने को कहा है। कार्यक्रम का संचालन भुवन पांडे ने किया। इस मौके पर महेंद्र लुंठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, मुकेश पंत, मोहित जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
सेनानी उत्तराधिकारी संगठन देगा समर्थन में धरना

पिथौरागढ़। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर के आंदोलन के समर्थन में धरना देगा। संगठन के अध्यक्ष मनोहर सिंह खाती ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सुबह 11 बजे टकाना रामलीला मैदान में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
........................
हवाई सेवा आंदोलन मामले में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

पिथौरागढ़। भाजपा मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कांग्रेस विधायक मयूख महर के आंदोलन को लेकर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिले के लिए हर छोटी-बड़ी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वह अपने गृह जनपद का विशेष ध्यान रख रहे हैं। कांग्रेस विधायक अपने भाषणों में गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस विधायक को बात रखने का पूरा अधिकार है। लेकिन उन्हें मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनका सीएम के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। संवाद
रघुवीर सिंह बिष्ट।
----------
सत्ता के घमंड में चूर सरकार को नहीं दिखती समस्या : लुंठी
पिथौरागढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि सत्ता के घमंड में चूर सरकार को जनसमस्याएं नहीं दिख रही है। गांधीवादी तरीके से चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए भाजपा सरकार तमाम प्रयास कर रही है। हम सरकार से जनहित में नियमित हवाई बेस अस्पताल, अच्छी सड़कों का निर्माण करने, प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र बनाने, सेना की ओर से बंद रास्तों को खोलने की मांग कर रहे हैं। बड़ा शर्म का विषय है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला गृह क्षेत्र है। डीडीहाट में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए आंदोलन में लोग 84 दिन दिन से बैठे हैं। संवाद

................
विधायक के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़। विमान सेवा और बेस अस्पताल का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर दौला क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि सरकार को शीघ्र जनता को सुविधाएं देने के लिए मांगें पूरी करनी चाहिए। प्रदर्शन में विद्या चौसाली, लीला पुनेड़ा, ज्योति नगरकोटी, कविता, कविता भट्ट शामिल रहीं। संवादफोटो: 07पीटीएच 61पी- पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
---
महेंद्र सिंह लुंठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed