फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bjp Faundation Day In Pithauaragrh

पिथौरागढ़ में धूमधाम के साथ बनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bjp Faundation Day In Pithauaragrh
पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का इतिहास और योगदान बताया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, विधायक चंद्रा पंत और केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी ने शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक चंद्रा पंत और केएमवीएन के अध्यक्ष केदार ने पार्टी की रीति-नीति और जनसंघ से भाजपा तक का इतिहास बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी बड़े संघर्षों के बाद स्थापित हो सकी है। देश और समाज के लिए भाजपा जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचा रही है।
इस दौरान सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, भाजपा महामंत्री महिमन कन्याल, बसंत जोशी, उपाध्यक्ष गोपू महर, कृपाल वल्दिया, गोलू पाठक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, सुभाष जोशी, राकेश देवलाल, जीवन कापड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धारचूला के निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र थापा, नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, भीम सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, पूर्व बीडीसी सदस्य रुकुम बिष्ट, हरीश गुंज्याल ने किया।
महामंत्री बिशन धामी ने संचालन किया। इस दौरान मोहन बहादुर, संदीप सिस्ताल, सतीश गर्ब्याल, दीपक रोंकली, अरुण गर्ब्याल, अनूप खनाल, होशियार बिष्ट, भीम सिंह रावत, भगवती नबियाल, लक्ष्मी परमार आदि थे।
चंपावत में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधायक कैलाश गहतोड़ी के कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।

कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को शिखर पर पहुंचाने वाले सभी संस्थापक सदस्यों, नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नमन किया।
इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को भी लोगों को दिखाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी, केसी जोशी, विजय बोहरा, मुकेश महराना, मनोज जोशी, कपिल खर्कवाल, विजय चौधरी, दिनेश चौड़ाकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed