{"_id":"3ce6e1feac37e5f79d53a95259745943","slug":"bjp-district-president-disputed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर धन सिंह धामी की नियुक्ति से नाराज भाजपाइयों का आक्रोश अभी थमा नहीं है। तल्लाजोहार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह नाचनी कस्बे में चुनाव अधिकारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने लेनदेन कर सारी रिपोर्ट ही पलट दी। कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने, पूरे मामले की जांच करने और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर धन सिंह धामी की नियुक्ति की है। तब से भाजपा का एक बड़ा वर्ग नाराज है। आज भाजपा तल्ला जोहार मंडल के अध्यक्ष भवान सिंह मेहरा के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे चुनाव अधिकारी की गतिविधि संदिग्ध हो गई है।
विज्ञापन
जब अधिकांश मंडलों के अध्यक्ष रुकम सिंह बिष्ट के पक्ष में अपना समर्थन दे चुके थे तो कैसे यह मामला पलटा गया। इन लोगों ने धन सिंह धामी को अपना अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया है।
पुतला दहन के समय गंगा सिंह पिपलिया, दीपक चुफाल, भरत चुफाल, फकीर सिंह शाही समेत तमाम कार्यकर्ता थे। उधर, कुछ लोगों ने धामी के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई और कहा है कि धामी युवा और ऊर्जावान हैं। वह पार्टी को गति देंगे।