{"_id":"57e2bcc64f1c1b2856a8301d","slug":"bjp-congress-face-to-face-parking-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित पार्किंग स्थल के विरोध को पहुंचे भाजपा नेता सुरेश जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाने के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। निर्माण स्थल पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगैर स्वीकृति के पार्किंग बनाने का विरोध किया। भाजपा के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने भाजपा पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के नेतृत्व में बुधवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर पार्किंग का झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। कहा कि तहसील भवन के मानचित्र में पार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। भाजपा नेता जोशी ने कहा कि उन्होंने इस विषय में शासन के सचिव शैलेश बगौली से वार्ता की। बगौली ने बताया कि पार्किंग के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्किंग को लेकर गलत बयानबाजी कर रही है। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि तहसील को अन्यत्र स्थानांतरित कर उक्त स्थल पर पार्किंग का निर्माण कराएं। अन्यथा क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पंत ने कहा कि विधायक मयूख महर शहर के विकास के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के लोग उसे पचा नहीं पा रहे हैं। पार्किंग और तहसील कार्यालय भवन का विरोध किया जा रहा है। कहा कि तहसील के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग का निर्माण हो जाता है तो भाजपा को इससे क्या परेशानी है। युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में भाजपा के लोग विकास के नाम पर एक ईंट पिथौरागढ़ में नहीं रख पाए, आज विकास के काम हो रहे हैं तो भाजपाइयों को परेशानी होने लगी है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन, शंकर खड़ायत, महिपाल वल्दिया, दीनू तिवारी, मनोज धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन