फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bjeta villagers outspoken against khadia mining

खड़िया खनन के खिलाफ मुखर हुए बजेता के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bjeta villagers outspoken against khadia mining
नन के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बांसबगड़ क्षेत्र के बजेता में प्रस्तावित खड़िया खनन के खिलाफ ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने खड़िया खनन से आबादी को खतरा बताते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बांसबगड़ से पिथौरागढ़ पहुंचे बजेता के ग्रामीणों ने कहा कि गांव की 17.967 हेक्टेअर भूमि में खड़िया खनन प्रस्तावित है।खड़िया खनन के खिलाफ एक वर्ष पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। 24 दिसंबर 2019 को मुनस्यारी के एसडीएम और खान अधिकारी ने केवल हुमलता तोक का निरीक्षण किया। जबकि कोलियाबगड़ तोक के अनुसूचित जाति के 15 परिवारों का निरीक्षण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान इस तोक का एक भी व्यक्ति मौके पर नहीं था इसके बावजूद रिपोर्ट में प्रभावित परिवार को उपस्थित बताया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित खनन स्थल ढलान में है। यदि इसमें खनन होता है तो जमीन खिसकने का खतरा होगा। रोपासेड़ तोक में स्कूल भी खनन क्षेत्र के ऊपर है। कहा कि खनन होने पर गांव के रास्ते, पेयजल स्रोत, चरागाह आदि को नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित खनन स्थल का निरीक्षण करने की मांग की। ज्ञापन में इंद्र सिंह, केदार राम, आनंद राम, राजेंद्र कुमार, लछम राम, मोहन राम सहित तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed