फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   biyarashiba skool ko dee best skool kee trophee

बियरशिबा स्कूल को दी बेस्ट स्कूल की ट्राफी,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
biyarashiba skool ko dee best skool kee trophee
पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में सम्मानित मेधावी बच्चे। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने बोर्ड परीक्षा में जिले और प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया। सोसायटी ने न्यू बियरशिबा स्कूल पुलिस लाइन शाखा को बेस्ट स्कूल की ट्रॉफी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वंदना और विशिष्ट अतिथि श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार, कर्नल श्याम सिंह, कुसुम पांडे ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए न्यू बियरशिबा स्कूल को ट्राफी प्रदान की गई। इस स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया था। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। मेधावी विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे और पढ़ाई के टिप्स दिए।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष अजय ओली ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि सोसायटी भविष्य में भी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेगी। संस्था की नवीता ने सोसायटी के कार्यों को सामने रखा। संचालन मेघा ने किया। प्रिया,साक्षी, प्रशांत, तमुजा, निकिता, कंचन, पूजा, जगदीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed