फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bisa Bjad became the champion of cricket competition

बीसा बजेड़ बना क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bisa Bjad became the champion of cricket competition
पिथौरागढ़ के रोड़ी पाली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को ट्रॉफी देते म? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रुद्र सिंह बसेड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप बीसाबजेड़ की टीम ने जीत ली है। बीसाबजेड़ ने फाइनल में रोड़ी पाली को 50 रन से हराया। प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोड़ी पाली खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रोड़ी पाली की टीम और बीसाबजेड़ की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बीसाबजेड़ की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 248 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोड़ी पाली की टीम 198 रन पर ऑल आउट हो गई। बीसाबजेड़ ने 50 रन से मैच जीत लिया। मैच के अंपायर बिट्टू सिंह रहे। आंखों देखा हाल बबलू बिष्ट ने सुनाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मयूख महर ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। आयोजक ज्येष्ठ प्रमुख गजेंद्र सिंह और देवराज सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, गजेंद्र वल्दिया, कमलेश वल्दिया, पूरन बसेड़ा, भाष्कर, नरेंद्र सौन समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed