{"_id":"c23002f76455dc3b9e9b17b7ad62c96e","slug":"birmthl-water-coming-from-a-half-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरमथल में डेढ़ महीने से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरमथल में डेढ़ महीने से नहीं आ रहा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,थ्ाल /पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यालगांव के बिरमथल तोक में डेढ़ महीने से नलों में पानी न आने से लोग भारी दिक्कत में आ गए हैं। लोगों को कई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। जल संस्थान को कई बार सूचित करने के बाद भी पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की जा रही है।
बिरमथल निवासी हीरा देवी का कहना है कि विभाग पेयजल लाइन को ठीक करने की दिशा में कदम नहीं उठा रहा है। पानी न आने के बावजूद लोगों को लगातार बिल भेजे जा रहे हैं। कहा कि नलों में पानी न आने से लोग सुबह से शाम तक पानी की ही व्यवस्था करने में लगे रहते हैं।
उधर, जल संस्थान के जेई त्रिवेंद्र चंद्र जोशी का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। अगले दो दिन के भीतर पाइप लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी। पाइप लाइन की मरमम्त अब तक क्यों नहीं की गई, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है।