{"_id":"625c5a377792f17b044d36c1","slug":"bill-with-emi-for-tablet-fund-pithoragarh-news-hld45978052","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में छात्रों बिल के साथ ईएमआई नंबर भी कराना होगा उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में छात्रों बिल के साथ ईएमआई नंबर भी कराना होगा उपलब्ध
विज्ञापन
Bill with EMI For Tablet Fund
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत छात्रों के टैबलेट देने की योजना पर महाविद्यालय प्रबंधन तेजी से काम कर रहा है। राशि छात्रों के खातों में ट्रांसफर करने से पहले महाविद्यालय प्रबंधन सभी छात्रों से एक शपथ पत्र भरवाएगा, जो विद्यार्थी शपथ पत्र जमा करेगा। उसके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। टैब खरीद का छात्रों को बिल भी प्रस्तुत करना होगा, जिसमें ईएमआई नंबर भी दर्ज करना भी जरूरी होगा।
मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत महाविद्यालय प्रबंधन को शासन से महाविद्यालय में अध्ययनरत 7247 विद्यार्थियों के लिए 8.70 करोड़ की राशि मिल चुकी है। पहले चरण में चार जनवरी तक महाविद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्रों को राशि दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों को टैब खरीदने का शपथ पत्र देना होगा। टैब न खरीदने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जाएगी। शपथपत्र में छात्रों के अभिभावकों के हस्ताक्षर होंगे। शपथ पत्र जमा होने के बाद बैंक के माध्यम से छात्रों के खाते में राशि डाली जाएगी। छात्रों को आठ इंच का टीएफटी मल्टी टच का टैब खरीदना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार टैब का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 10 या इसके बराबर, प्रोसेसर क्वाड कोर, रैम दो जीबी या इससे अधिक, इंटरनल मेमोरी 32जीबी या अधिक, वाईफाई, फोर जी लाइट, थ्री जी या टू जी लाइट, ब्लूटुथ, कवर केस, सुरक्षा क्लास होना अनिवार्य है। टैब की खरीद का जीएसटी युक्त बिल भौतिक रूप में प्रस्तुत करना होगा।
छात्रों को अनिवार्य रूप से टैब खरीदना होगा। जीएसटी युक्त बिल पर ईएमआई नंबर अंकित किया जाना जरूरी होगी। जो छात्र टैब नहीं खरीदेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक छात्र को 12 हजार का बिल भौतिक रूप से प्रस्तुत करना होगा। - डॉ. अशोक नेगी, प्राचार्य, पिथौरागढ़ महाविद्यालय।