फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Big leaders were defeated in their own strongholds, BJP was defeated even among independents

Pithoragarh News: अपने ही गढ़ में धराशायी हुए दिग्गज, निर्दलीयों में भी भाजपा को पछाड़ा

Thu, 14 Aug 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Big leaders were defeated in their own strongholds, BJP was defeated even among independents
-जिला पंचायत सभागार में प्रमाण पत्र लेते नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और उपा
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को छोड़ दें तो ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा और इसके दिग्गज अपने ही गढ़ में धराशायी हुए हैं। नतीजों से यह साफ है कि सत्ताधारी पार्टी की हनक कमजोर हुई है और निर्दलीयों ने पार्टी और इसके योद्धाओं को पछाड़ा है। इस चुनाव में आठ में से सिर्फ दो विकासखंडों में ही भाजपा अपने प्रत्याशी को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचाने में कामयाब रही है जबकि छह विकासखंडों में इसे करारी हार मिली है। इस कुर्सी तक पहुंचने में तीन निर्दलीय कामयाब रहे हैं जबकि दो विकासखंडों में कांग्रेस जीत दर्ज कर भाजपा के बराबर खड़ी है। अपने ही गढ़ डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी नकारते हुए करारी शिकस्त दी है।
विज्ञापन

जिले के आठों विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के नतीजों ने भाजपा और इसके दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पिछले 25 साल से पार्टी के विधायक बिशन सिंह चुफाल के कब्जे वाली डीडीहाट विधानसभा के अंतर्गत कनालीछीना, मूनाकोट और डीडीहाट विकासखंड में सिर्फ एक ब्लॉक प्रमुख अपना बनाने में भाजपा कामयाब रही है। कनालीछीना में ही भाजपा को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी मिली है। मूनाकोट में निर्दलीय जबकि डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट विधानसभा में बेड़ीनाग विकासखंड में कांग्रेस ने अपना समर्थन देकर निर्दलीय के सिर जीत का सेहरा बांधते हुए भाजपा को पटखनी दी है। गंगोलीहाट में भी नतीजे भाजपा के लिए बेहद चौकाने वाले आए हैं। इस विकासखंड में भाजपा की पूर्व विधायक मीना गंगोला की बेटी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला को कांग्रेस प्रत्याशी ने हराया है। इस विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के फकीर राम टम्टा विधायक हैं। वहीं धारचूला विधानसभा के अंतर्गत मुनस्यारी विकासखंड में ब्लॉक की सत्ता पाने में कांग्रेस कामयाब रही है तो इसे धारचूला विकासखंड में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से विपक्ष में रही कांग्रेस ने दो विकासखंडो में अपना प्रमुख बनाकर भाजपा के बराबर अपने को खड़ा किया है। इससे उलट भाजपा के दिग्गज अपने ही गढ़ में पार्टी प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके। चुनावी नतीजों से साफ है कि सत्ताधारी पार्टी और दिग्गजों की हनक कमजोर हुई है। निकाय चुनाव से उपजे विवाद के बाद कांग्रेस के विधायक मयूख महर के पार्टी से किनारा करने से पिथौरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत बिण में उनके खेमे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी को भी इस बार निर्दलीय मैदान में उतरना पड़ा और वह जीती हैं। संवाद
------------------
हारने का ऐसा डर कि प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी भाजपा
भाजपा की रणनीति से साफ है कि पार्टी को डीडीहाट विधानसभा के अंतर्गत मूनाकोट और डीडीहाट में हार पहले ही नजर आ गई थी। यही कारण रहा कि भाजपा ने दोनों विकासखंडों में चुनाव से पहले ही हथियार डालते हुए यहां अपने प्रत्याशी घोषित ही नहीं किए। इस विधानसभा के अंतर्गत सिर्फ कनालीछीना विकासखंड में ही भाजपा अपनी नाक बचाने में कामयाब रही है।

------------------
जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल को दिया प्रमाणपत्र
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले भाजपा के जितेंद्र प्रसाद और उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल को प्रमाणपत्र दिया गया। आरओ डॉ. योगेश शर्मा ने जिला पंचायत सभागार में दोनों पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। दोनों की पदाधिकारी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रमाणपत्र लेने पहुंचे। निर्वाचन प्रमाणपत्र मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जमकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed