{"_id":"5c2b9cb1bdec2256b73ef391","slug":"bidinag-s-nisha-and-vim-s-vimah-ran-fastest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग की निशा और विण के विमल सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग की निशा और विण के विमल सबसे तेज दौड़े
Tue, 01 Jan 2019 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ केएनयू राइंका में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-14 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग की निशा जोशी और बालक वर्ग में विण के विमल उपाध्याय प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विण की अंजलि ने दूसरा और कनालीछीना की कोमल भंडारी ने तीसरा स्थान पाया। बालकों की दौड़ में बेड़ीनाग के सूरज सिंह द्वितीय, मुनस्यारी के धीरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग की रंजना, बालकों में गंगोलीहाट के प्रियांशु, सौ मीटर दौड़ में कनालीछीना की कंचन, गंगोलीहाट के प्रियांशु, 400 मीटर दौड़ में विण की कविता, गंगोलीहाट के हेमंत सिंह पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार को अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत, सभासद बिजेंद्र महर, व्यायाम प्रशिक्षक डीएन द्विवेदी, दीपक चंद्र भट्ट, मुकेश उपाध्याय, आशीष पांडेय, दीपा जोशी, दिनेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन