{"_id":"591f29e54f1c1bd520f250df","slug":"bicycling-from-haldwani-to-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से धारचूला तक साइकिल से सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी से धारचूला तक साइकिल से सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 19 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में साइकिल सवार भरत रौतेला का स्वागत करते स्थानीय लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण एवं सद्भावना का संदेश को लेकर हल्द्वानी से धारचूला तक साइकिल से यात्रा पर निकले युवा भरत सिंह रौतेला का शुक्रवार को यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रं कल्यांण संस्था, व्यापार संघ तथा स्थानीय जनता ने रौतेला की अगवानी की।
विज्ञापन
स्थानीय रं संग्रहालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रौतेला ने बताया कि तीन दिन में 320 किमी की यात्रा तय कर धारचूला पहुंचे हैं। अपने समय में निस्वार्थ सामाजिक कार्यों के लिए विख्यात और मिस्टर कुमाऊं से अलंकृत स्व. हरीश रौतेला के पुत्र भरत सिंह शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। प्रकृति की गोद में बसे सीमांत के पांगू के निवासी भरत सिंह का बचपन से ही पर्यावरण एवं वनों से लगाव रहा है तथा सामाजिक सद्भावना को विकसित समाज का मूलमंत्र मानने वाले भरत रौतेला अपने क्षेत्र में मिलनसार एवं आदर्श संस्कार वाले युवा के रूप में जाने जाते हैं। सीमांत में हर वर्ग में एकता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर तीन दिन की साइकिल यात्रा पर निकले भरत सिंह ने अल्मोड़ा, दन्या, घाट, पिथौरागढ़, कनालीछीना, ओगला आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों को सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण की जानकारियां दी। साथ ही वाहन चलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के बारे में बताया।
विज्ञापन
यहां पहुंचने पर रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, नगरपालिका अध्यक्ष दशरथी खैर ने फूलमालाओं से स्वागत किया। आभा फकलियाल के अगुवाई में महिलाओं ने टीका लगाकर युवक को मंगलकामनाएं दी। युवक के माता जानकी देवी अपने पुत्र को देख कर रो पड़ी। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, दीवान पतियाल, भीमराज नबियाल, कंचन ह्यांकी, जयंती रौतेला, लक्ष्मी रायपा, अर्चना गुंज्याल आदि थे।
विज्ञापन