फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhavani Mata open shell Dharam Kivadha

खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा

Sat, 27 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bhavani Mata open shell Dharam Kivadha
आठूं महोत्सव में हुड़का वादन करते लोक कलाकार - फोटो : अमर उजाला

पूरे जिले में आठूं गायन की धूम मची है। जिला मुख्यालय में चल रहे आठूं महोत्सव में कई इलाकों के दल आठूं का प्रदर्शन कर रहे हैं। आठूं महोत्सव में गांवों से आए दलों ने ‘खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा’, ‘घाघरा निसाणा लूनों त्योरा दरबारा’ के साथ ही कई गीतों की झड़ी लगाई।

विज्ञापन


महोत्सव के चौथे दिन खेल, ठुलखेल, झोड़ा, चांचरी, छपेली, न्योली की धूम रही। घुंसेरागांव से रेखा भट्ट के नेतृत्व में आए महिला मंगल दल के 70 सदस्यों ने आठूं गायन किया। गायन के क्षेत्र में काम कर रहे कैलास कुमार, काजल, सुमन महर, लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला को व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, दिलीप वल्दिया, प्रकाश जोशी, हेम नरियाली, रेखा जोशी, सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष विक्रांत पुनेड़ा ने सम्मानित किया। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा ने आभार जताया।
विज्ञापन


अस्कोट/नाचनी। अस्कोट, नाचनी क्षेत्र में भी आठूं लोकपर्व की धूम मची हुई है। गांवों में घर-घर जाकर आठूं का गायन हो रहा है। देर रात तक आठूं गायन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed