फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bharat Band in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में भारत बंद का मिला जुला असर नगर में बंद रहे अधिकतर प्रतिष्ठान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bharat Band in Pithauragarh
पिथौरागढ़ सिल्थाम में अधिकतर प्रतिष्ठान बंद रहे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। शहर में अधिकतर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कुछ टैक्सियों का संचालन भी हुआ, लेकिन यात्री न होने से इनमें भीड़भाड़ कम रही। इधर किसानों के समर्थन में कई जन संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इधर मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग और डीडीहाट, धारचूला में बाजार खुले रहे लेकिन लोगों की आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन

किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को पिथौरागढ़ शहर में अधिकतर दुकानें बंद रही। टैक्सियों का संचालन कम होने से बाजार में भीड़-भाड़ भी काफी कम रही है। शहर के सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, पुरानी बाजार, नया बजार में भी अधिकतर दुकानें बंद रहीं। किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संगठन, कांग्रेस, आप, उक्रांद सहित कई अन्य राजनीतिक पार्टियों ने केेंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीडीहाट में किसान संगठन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया। इसमें किसान संगठन अध्यक्ष गंगा सिंह नेगी, करन सिंह, कृष्ण प्रसाद, देव सिंह, राजू नेगी, रामी राम, सपना बसेड़ा, गोपाल सिंह कन्याल, रमेश राम, संजय प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

धारचूला में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के एनएचपीसी कांट्रैक्ट वर्क्स यूनियन ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया। यहां अमर दुग्ताल, महेंद्र कुमार, कैलाश गुंज्याल, प्रदीप कुमार, शंकर सिंह, रमेश सिंह, ताहिर अहमद, तारा दत्त भट्ट, मुन्नी देवी, हेमा देवी, हंसा देवी मौजूद रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय किसान कमेटी ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेजा। इनमें महामंत्री विनोद कुमार मौजूद रहे। अस्कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदीप पाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसमें आनंद बल्लभ ओझा, नवीन उपाध्याय, खीम सिंह लुंठी, बहादुर बिष्ट, राजकुमार, नंदन कुंवर, योगेश धामी, सौरव पाल, जतिन पाल, सोनू बिष्ट, तिर्लोक सिंह बिष्ट मौजूद रहे। बेड़ीनाग में किसान कमेटी ने प्रदर्शन कर पीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें सचिव रेखा भंडारी, दीपक नवेलिया, हयात सिंह, मोहित चंदोला, भूपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और उक्रांद और आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में उक्रांद और किसान संगठन ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को किसान विरोधी काले कानून को वापस लेना ही होगा।
किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो वह दिल्ली जाकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, एडवोकेट निर्मल चौधरी, हेम पुनेठा, बीडी कोहली, हरीश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, त्रिभुवन पाटनी, प्रेम सिंह धामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
इधर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडवोकेट आलोक चौधरी, सरोज देऊपा, भावना शर्मा, नवीन शर्मा, राकेश वर्मा, शंकर राम, सुरेश जोशी, योगेश तिवारी, इमरान अली, लोकेश जोशी, मुकेश जोशी मौजूद रहे।
कांग्रेस फूूंका केंद्र सरकार का पुतला
पिथौरागढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की मांगे जायज हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, हिमांशु ओझा, योगेश नगरकोटी, नारायण राम कोहली, कमलेश कसन्याल, बॉबी कन्याल, अभिषेक बोरा, पवन माहरा, दीपक लुंठी, चंचल बोरा, मोनू प्रधान, त्रिलोक बिष्ट मौजूद रहे।

माले कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया
पिथौरागढ़। किसान आंदोलन को माले कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान भाकपा माले नेता गोविंद कफलिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है, जिस देश में अन्नदाता सड़कों पर हो उस देश का कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed