फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhandari couple Prashant Bhandari and his wife Reena Bhandari have won the election of area Panchayat member from Kanalichhina development block.

Pithoragarh News: राष्ट्रीय दलों पर भारी पड़े निर्दलीय प्रत्याशी

Fri, 01 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bhandari couple Prashant Bhandari and his wife Reena Bhandari have won the election of area Panchayat member from Kanalichhina development block.
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य की कई सीटों पर मुकाबला काफी रोचक रहा। कुछ प्रमुख सीटों पर जहां भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार साख बचाने में कामयाब रहे हैं वहीं कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने राष्ट्रीय दलों के अधिकृत प्रत्याशियों को पटखनी दी है। हालांकि इनमें कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो अधिकृत नहीं किए जाने से नाराज होकर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में जिला पंचायत की 32 सीटें हैं। इनमें से भड़गांव सीट पर चुनाव नहीं हुआ और कोर्ट के निर्णय के अनुसार संदीप बोरा विजयी घोषित किए गए हैं। 31 सीटों पर चुनाव हुए हैं। अभी तक जो परिणाम आए हैं उनमें निर्दलीयों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। थल जिला पंचायत सीट से निर्दलीय रितिक पांडे ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नंदन बाफिला को लगभग 1200 वोटों से शिकस्त दी है। इसी तरह सेलीपाख जिला पंचायत सीट से निर्दलीय किरन नेगी ने भाजपा की बबीता रावल को हराया। कांग्रेस की रेखा भंडारी तीसरे स्थान पर रही। मेरला जिला पंचायत सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी विमला देवी ने भी भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर विजय श्री हासिल की है। इस सीट पर भी भाजपा तीसरे स्थान पर रही है। बीसाबजेड़ जिला पंचायत सीट में भी भाजपा से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे राकेश चंद विजयी रहे हैं। उन्होंने भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार बसंत पुनेठा को हराया है।
विज्ञापन

नाचनी जिला पंचायत सीट से भी निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र दीपू चुफाल विजयी रहे हैं। उन्होंने भाजपा के राजेश शाही को पराजित किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक अधिकांश सीटों पर मतगणना जारी थी। मतगणना पूरी होने के बाद ही राष्ट्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सीट विजयी उम्मीदवार

छाना पांडे दीपिका बोहरा (भाजपा)
भड़कटिया दीपिका चुफाल (भाजपा)
बोरा गांव कमला चुफाल (भाजपा)
थल रितिक पांडेय
सेलीपाख किरन नेगी
बास्ते भावना लोहिया (भाजपा)
बीसाबजेड़ राकेश चंद
चहज राहुल कुमार
चिटगाल कमल कन्याल (भाजपा)
नाचनी देवेंद्र दीपू चुफाल
उडियारी लक्ष्मण कार्की (भाजपा)
खेला खष्टी बिष्ट (भाजपा)
मदकोट भावना देवी
.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed