फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bhagavaan bhole ke darshan se dhany hua jeevan

भगवान भोले के दर्शन से धन्य हुआ जीवन

Fri, 05 Jul 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे,पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे,पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 05 Jul 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
bhagavaan bhole ke darshan se dhany hua jeevan
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में पहुंचे कैलाश यात्री। - फोटो : अमर उजाला
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद दूसरा दल सकुशल लौट आया है। दल के सदस्यों के पिथौरागढ़ पहुंचने पर केएमवीएन के टीआरएच में स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रियों ने अपने-अपने यात्रा अनुभव बताए।
विज्ञापन


दूसरे दल में शामिल 45 यात्रियों में से छह यात्री छोटा कैलाश यात्रा पर गए हैं, जबकि 39 यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे। टीआरसी में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में केएमवीएन कर्मियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान सभी यात्रियों ने हर-हर भोले के नारे लगाए। यात्रियों ने बताया कि भगवान भोले के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। यात्री हरिचरन शर्मा ने कैलाश को सबसे पवित्र स्थल बताया।
विज्ञापन


यात्रा पूरी कर आए विजेंद्र त्यागी ने कहा कि कैलाश यात्रा के लिए शुल्क अधिक है। सरकार को यह यात्रा सुलभ बनानी चाहिए। ताकि आम आदमी भी भगवान भोले के दर्शन कर सके। दल के सदस्य पिथौरागढ़ में कुछ समय रुकने के बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 बार यात्रा कर चुके हैं दिल्ली के देवेंद्र कुमार
पिथौरागढ़। दिल्ली के देवेंद्र कुमार मुद्गल 16 बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं। भारत और नेपाल के रास्ते इतनी यात्राएं कर चुके देवेंद्र कुमार की इच्छा भविष्य में फिर कैलाश मानसरोवर जाने की है। देवेंद्र कुमार ने बताया कि भोले की इच्छा से वह 12 बार लीपूलेख से और चार बार नेपाल से कैलाश यात्रा कर चुके हैं। देवेंद्र ने कहा कि यदि भविष्य में अवसर मिला तो फिर से भगवान भोले के दर्शन करने जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed