{"_id":"1c5555c15c5a6e0c734e7e0acad9c27b","slug":"bhagat-singh-sukhdev-and-rajguru-missed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
शहादत दिवस पर आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया गया। भाकपा माले ने आज के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। भाकपा माले जिला प्रभारी गोविंद कफलिया ने कहा कि अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ भगत सिंह ने जिस लड़ाई को लड़ा था वह आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर हीरा सिंह, विमलदीप फिलिप, हेमंत खाती, गिरीश पंत, उमेश आदि उपस्थित थे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कहा कि देशभक्तों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अजय शुक्ल ने कहा कि भगत सिंह क्रांतिकारी के साथ दार्शनिक भी थे। इस मौके पर डा. आरएस रफाल, डा. एनएस बनकोटी, डा. पुष्कर बिष्ट, छात्रसंघ संयुक्त सचिव करन खाती, पूनम, ज्योति आदि थे।
विज्ञापन