फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   betuleedhaar tak jokhim hee jokhim

हरकोट से बेटुलीधार तक जोखिम ही जोखिम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
betuleedhaar tak jokhim hee jokhim
बेटृलीधार में फंसा वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बर्फबारी बंद होने के बाद भी मुनस्यारी के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़क से पूरी तरह बर्फ न हटने के कारण हरकोट बैंड से बेटुलीधार तक 4 किमी के दायरे में वाहन फंस रहे हैं, रपट रहे हैं। खतरनाक बनी सड़क पर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

हाल में हुई बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क पर रातापानी से मुनस्यारी तक 20 किमी हिस्सा पूरी तरह से बर्फ से पट गया था। चार दिन पहले बर्फबारी रुकने के बाद लोनिवि ने सड़क से बर्फ हटाई। सड़क से बर्फ पूरी तरह से साफ न करने से रात में पड़ रहे पाले के कारण बर्फ शीशे में तब्दील हो जा रही है, जिसमें वाहन रपट रहे हैं। सड़क पर एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं पर भी वाहनों के पास लेने के लिए जगह नहीं बची है। सड़क के किनारे बर्फ की चट्टानें जमा हैं। सड़क पर कम जगह होने के कारण वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बेटुलीधार के पास मुनस्यारी गैस ले जा रहा ट्रक फंस गया था। ट्रक के फंसने से वहां पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने लोनिवि के अधिकारियों को मदद के लिए फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने धक्का देकर ट्रक को किनारे किया। शनिवार को भी सुबह 9 बजे तक यातायात संचालन में दिक्कत आई। वाहन संचालकों और यात्रियों ने वाहनों को धक्का देकर निकाला। हर रोज सुबह 9 बजे तक वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। 9 बजे बाद पाला गलने के बाद आवाजाही सुचारु हो रही है, लेकिन शाम को फिर पाला गिरने से सड़क की वही हालत हो जा रही है।

..........
सड़क से बर्फ हटा दी गई थी। कहीं पर बर्फ रह गई होगी। जहां पर दिक्कत है, जेसीबी भेजकर बर्फ हटवाई जाएगी। सड़क पर पास लेने के लिए जगह बनाई जाएगी। - एमसी पलड़िया प्रभारी अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed