{"_id":"56f02eb14f1c1b9212f14d24","slug":"beti-bachao","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली में दिया बेटी बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में दिया बेटी बचाओ का संदेश
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
होली में दिया बेटी बचाओ का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित होली महोत्सव में विभिन्न गांवों के दल होली की रंगत बिखेर रहे हैं। सोमवार को महोत्सव का शुभारंभ महिलाओं की बैठकी होली से हुआ। देवत गांव से प्रेमा बम के नेतृत्व में आए महिलाओं के होली दल ने ‘बलमा मीठे लागे बोल-मोहे लागे’ बोल की धुन छेड़कर श्रृंगार रस की फुहार बरसाई। पुरुषों की बैठकी होली में रतवाली (नाकोट) से आए जीवन चंद्र जोशी, राजीव लोचन जोशी ने ‘धूम मची है आज धूम, बृज में होली खेले मोहन प्यारे’ के बोलों के साथ होली की रंगत बयां की।
रतवाली के दल ने रतवाली जीवन चंद्र जोशी और लीलांबर गुरुरानी रचित बेटियों के संरक्षण का संदेश देती होली- मैं जन मार्या भल मैसो, चेली बचाया चेली पढ़ाया भल मैसो, भ्रूण हत्या छ बड़ो पाप, योस जन करिया भल मैसो की प्रस्तुति दी तो लोग तालियां बजाने लगे। देवत से आए होली दल में आनंदी देवी, सीता बम, कृष्णा, चंद्रा बम, कौशल्या बम, कलावती देवी, गंगा देवी, जीवंती देवी,त मंजू देवी, धाना देवी, सुमन देवी, पार्वती देवी, ईमला देवी, नीलिमा बम, कमला बम शामिल थे। लाल सिंह वल्दिया, लक्ष्मण सिंह वल्दिया के नेतृत्व में आए होली दल ने श्रीकृष्ण बजाए बीन, काली नाथन को समेत कई खड़ी होली सुनाकर होली की रौनक बढ़ाई।
नाचनी हुपली के होली दल ने नाचनी शिव मंदिर में शिव के मन माही बसे काशी होली गीत गाया। बाजार में जिनके पिया परदेस बसत हैं, उनकी नारी रंग भरत है के बोल छेड़े। होली दल में प्रधान गोविंद सिंह चुफाल, रतन सिंह चुफाल, त्रिभुवन जोशी, दीपक चुफाल, भरत चुफाल, लाल सिंह, भगत सिंह आदि शामिल थे। नाचनी, तल्ला भैंसकोट, बांसबगड़, तेजम, डोर, सैंणराथी में भी होली की धूम है।