फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Betaleshwar Cricket in Kanalichcheena

कनालीछीना में बेतालेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Betaleshwar Cricket in Kanalichcheena
कनालीछीना में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सिमलपट्टा के खेल मैदान में बेतालेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 12 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल और सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला ग्वेता और सिरौली की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ग्वेता ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरौली की टीम ने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर से पहले लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। आयोजक प्रधान संगठन अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा कि फाइनल में विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र प्रमुख हरीश कोहली, मनोज सिरौला, दीपक भंडारी, केदार सामंत, भोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed