फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Being connected to people all over the country to visit small Calas

पूरे देश के लोगों को जोड़ रही छोटा कैलास यात्रा

Wed, 08 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 08 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Being connected to people all over the country to visit small Calas
छोटा कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला

छोटा कैलास की यात्रा पर जा रहे प्रथम दल के 29 यात्रियों में से 20 लोग ऐसे हैं, जो कैलास मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं। यात्रियों का कहना है वह पहले शिव के धाम गए थे इस बार पार्वती के धाम छोटा कैलास जा रहे हैं। छोटा कैलास में पार्वती सरोवर है। यात्रियों ने कहा कि कैलास यात्राएं देश के लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। प्रथम दल में 9 महिलाओं समेत 29 यात्री हैं। बंगलूरू की अनीता रेड्डी नंगे पांव यात्रा कर रही हैं। सबसे बुजुर्ग तमिलनाडु के श्रीनिवास का जोश देखने लायक है। दल में दिल्ली, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, चंडीगढ़ के यात्री हैं।

विज्ञापन


डीडीहाट पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों से हिमालय बचाओ का संकल्प पत्र भराया। अपील की कि हिमालय को सुरक्षित रखने में सहयोग दें। टीआरसी के प्रबंधक आनंद आर्या ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा समन्वयक हरीश पंवार ने कहा कि बुधवार को यह दल धारचूला आधार शिविर में रात्रि विश्राम करेगा और बृहस्पतिवार सुबह सिर्खा पड़ाव के लिए रवाना होगा। छोटा कैलास यात्री गुंजी से कुटी, ज्योलिंगकांग को चले जाएंगे। सभी पड़ावों में निगम की आवासीय सुविधा उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed