{"_id":"5ca644b6bdec221402335c05","slug":"behind-election-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार से पीछे हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार से पीछे हटे
Thu, 04 Apr 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो,धारचूला (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो,धारचूला (पिथौरागढ़)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के रांथी में सड़क निर्माण करती जेसीबी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क न बनने से नाराज रांथी ग्राम पंचायत के मतदाता चुनाव बहिष्कार से पीछे हट गए हैं लेकिन अब ये प्रत्याशियों का बहिष्कार करेंगे। इन लोगों का कहना है कि गांव की ओर अभी तक एक भी प्रत्याशी नहीं आया है लिहाजा इस बार चुनाव में नोटा के पक्ष में मतदान किया जाएगा। इस गांव के लोगोें ने पाटोधार से आयुर्वेदिक अस्पताल तक बंद पड़ी सड़क को यातायात के लिए खोलने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया था।
बृहस्पतिवार को लोक निर्माण ने सड़क को खोलने के लिए जेसीबी लगाई। बंद सड़क को खोलने के लिए जेसीबी लगाने पर ग्राम प्रधान लीला धामी, सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी, सरपंच मान सिंह धामी, मदन सिंह धामी, मान सिंह बोरा ने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन का आभार जताया है। कहा है कि दो किमी हिस्से में वाहन संचालन होने के बाद कई गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। केशर सिंह धामी ने कहा है कि किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने ग्राम पंचायत के लोगों से मिलने की जहमत नहीं उठाई है। इससे खिन्न होकर ग्राम पंचायत के अधिकांश लोग नोटा का बटन दबाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन