फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Beek Bachao Yatra From Askot to arakot

अस्कोट से आराकोट उत्तरकाशी के लिए रवाना हुआ दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Beek Bachao Yatra From Askot to arakot
अस्कोट के गर्जियां गांव से आरोकट को रवाना होता दल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बीज बचाओ आंदोलन के बैनर तले पारंपरिक विविधता युक्त खेती, पहाड़ी खानपान और गांव बचाओ का संदेश लेकर दल अस्कोट से आराकोट (उत्तरकाशी) के लिए रवाना हो गया है। बीज बचाओ आंदोलन और सर्वोदय मंडल टिहरी की ओर से आयोजित यात्रा के दौरान उत्तराखंड में जल, जंगल और जमीन पर गहराते खतरों के अलावा नाले और उससे निकलने वाली नदियां, छोटे-छोटे गाड़ गधेरों का भी अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन के प्रवक्ता रघुभाई जड़धारी ने बताया कि यात्रा दल अस्कोट से आगे बढ़कर बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी के दौरान गांव के हालातों का अध्ययन करते हुए अंत में उत्तरकाशी जिले के हिमाचल प्रदेश से लगे आरकोट गांव पहुंचेगा। यात्रा बारहनाजा, दलहन, तिलहन, दालों की विविधतायुक्त खेती और खलिहान पर अध्ययन करने के लिए आयोजित की गई है। यह वक्त फसलों के पकने का भी है।
विज्ञापन

इसलिए इससे महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गर्मियों में हिमालय में आग से जले जंगलों, वन विभाग के हरियाली कार्यक्रमों और हिमालय दिवस के अवसर पर किए गए कार्यक्रमों का भी अध्ययन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व यात्री दल ने गर्जिया के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें यात्रा और आंदोलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। दल में पर्यावरणविद् विजय जड़धारी, साब सिंह सजवाण, शशि भूषण भट्ट, रघुभाई जड़धारी, राम सिंह कुट्टी, गोपाल भाई आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed