फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bedhinag went just started drinking water shortage

बेड़ीनाग में अभी से पेयजल किल्लत शुरू हो गई

Sat, 04 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sat, 04 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bedhinag went just started drinking water shortage
बेड़ीनाग में पेयजल संकट को लेकर जल संस्थान के जेई को ज्ञापन देते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

नगर के कई हिस्सों में अभी से पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। लोग गर्मी के मौसम में संकट को लेकर आशंका में हैं। जवाहर चौक, नया बाजार समेत कुछ अन्य इलाकों में पांचवें दिन पानी मिल रहा है। लोग अपने वाहनों से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारी समस्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। लगातार गहराते संकट से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर गजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि यदि तत्काल पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो आचार संहिता समाप्त होते ही जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


महिला संघर्ष समिति के सदस्य शनिवार को समाजसेवी प्रकाश बोरा के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15 दिन से पेयजल का संकट गंभीर रूप ले चुका है। अब पांचवें दिन नलों में पानी टपक रहा है। लोग निजी वाहनों से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं। पानी वितरण का भी कोई समय तय नहीं है। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में ही लग रहा है। जूनियर इंजीनियर सिंह ने कहा कि लाइन में खराबी के कारण यह समस्या पैदा हुई है। इसे जल्दी ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय जरूरत के मुताबिक पानी मिल रहा है। कुछ इलाकों में लोकल फाल्ट के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में भीम सिंह माजिला, ईश्वरी दत्त पंत, गिरीश उपाध्याय, सुनीता कालाकोटी, गंगा उपाध्याय, गोविंदी बाफिला, सरस्वती शाह, उमा रावत, नीमा रावत, कलावती बाफिला, सुनीता महरा, हेमा मयान, कमला जोशी, यमुना राठौर, हेमा रावत आदि कई लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed