{"_id":"698b68c327759b82f206baa6","slug":"bears-go-on-a-rampage-in-darma-valley-vandalizing-several-houses-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-138063-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दारमा घाटी में भालू का उत्पात, कई घरों में की तोड़-फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दारमा घाटी में भालू का उत्पात, कई घरों में की तोड़-फोड़
Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन देते दारमा घाटी के लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के गांवों में भालू ने जमकर उत्पात मचाया है। कई घरों में घुसकर भालू ने सामान तहस-नहस कर दिया है तो कई घरों की छत तोड़ डाली है। इससे परेशान घाटी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
दिलिंग दारमा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल के नेतृत्व में दारमा घाटी के लोगों ने एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वे लोग छह वर्षों से भालू के उत्पात से खौफजदा हैं। भालू दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर घर में घुस रहें हैं और खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भालुओं ने हमारे घरों में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
इसके अलावा लोगों ने गबला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण, मैदान के विस्तारीकरण, धारचूला से जौलजीबी तक काली नदी किनारे बने तटबंधों की सुरक्षा के लिए खनन पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम ने लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में समिति के सचिव दिनेश चलाल, राम सिंह सोनाल, दीवान सोनाल, फल सिंह दुग्ताल, भवान दुग्ताल, चंद्र सीपाल, जय सिंह दुग्ताल आदि मौजूद रहे।