फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BDC meeting took a bribe in connection with giving bribe

कनेक्शन देने में रिश्वत लेने का मामला उठा

Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
BDC meeting took a bribe in connection with giving bribe
मुनस्यारी क्षेत्र समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी की क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीपीएल परिवारों को मिल रहे बिजली के कनेक्शन देने में रिश्वत का मामला उठा। डीएम ने प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने जूनियर हाइस्कूल बमनगांव को 15 दिन के भीतर बिजली का कनेक्शन देने के भी निर्देश दिए। बिजली के कनेक्शन के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा वर्ष 2009 में धनराशि जमा करने की बात सामने आई।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने विकासखंड में बिजली के मीटरों की सही रीडिंग न करने, मनमाने बिजली के बिल आने का मामला उठाया। न्याय पंचायत स्तर पर बिजली के बिल जमा करने की व्यवस्था करने की मांग उठाई। डीएम ने बिजली से वंचित गांवों के प्रस्ताव बिजली विभाग को उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे गांवों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से विद्युतीकरण कराया जाएगा। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को भूमि मुआवजे के प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नौलड़ा-नापड़ सड़क निर्माण से एक आवासीय मकान को नुकसान होने का मामला सदन में उठा। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा देने के निर्देश दिए। इस दौरान धामी-फल्यांटी सड़क निर्माण से दो मकानों को खतरा होने का मामला भी उठा। डीएम ने सदस्यों से संबंधित मामलों में कार्यवाही के लिए अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने की शिकायत एसडीएम से करने को कहा। कहा कि एसडीएम हर सप्ताह क्षेत्र पंचायत में उठे मामलों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा ने पीपीपी मोड में चल रहे मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराने की मांग उठाई। मनरेगा के कामों का भुगतान न होने का मामला भी बैठक में उठा। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा मनरेगा के कामों का जल्द भुगतान कराया जाएगा। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख देवती देवी, एसडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed