{"_id":"b364736c7554e150f899724bee8bd081","slug":"base-hospital-will-receive-funding-for-construction-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल के निर्माण के लिए जल्द मिलेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल के निर्माण के लिए जल्द मिलेगा धन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य, समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही जिला और महिला अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति करने की बात कही है। मंत्री ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। कई लोगों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई गई। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान सदर में विधायक मयूख महर की अध्यक्षता में लगे शिविर में मंत्री ने कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक जिले में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर रही है। विधायक मयूख महर ने मंत्री के सामने जिला अस्पताल में आईसीयू यूनिट स्थापित करने, डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही जिला मुख्यालय से एयर एंबुलेंस सेवा प्रारंभ कराने की मांग की। शिविर में स्वास्थ्य महकमे ने 680 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा बांटी। 136 विकलांगों को प्रमाण पत्र जारी किए। समाज कल्याण विभाग ने 50 विकलांगों को पेंशन पट्टे, 17 को बौना पेंशन पट्टे, 18 वर्ष तक के आयु के 18 विकलांगों को पेंशन पट्टे, 6 लाभार्थियों को विवाह, बीमारी के लिए 1.80 लाख रुपये अनुदान दिया गया। 5 विकलांगों को व्हील चेयर दी गई। 20 को छड़ी, 12 को कान की मशीन, 20 को वैशाखी, 11 लोगों को निशुल्क चश्मे दिए गए। उत्तराखंड सहकारिता परिषद के उप सभापति महेंद्र सिंह लुंठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री प्रदीप थापा पैरी, मनोज ओझा ने विचार रखे। डीआरडीए के परियोजना निदेशक नरेश कुमार, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक केआर जोशी आदि मौजूद थे। संचालन प्रवीण सिंह डीनियां ने किया।
विज्ञापन