फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Base hospital in Pithauaragarh

पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Base hospital in Pithauaragarh
बेस अस्पताल पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। अब सुरक्षात्मक कार्य, सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना शेष है। कार्यदायी संस्था ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है लेकिन छह माह से प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। पिथौरागढ़ भ्रमण पर आए सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर बेस अस्पताल को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अगर समय से बजट नहीं मिला तो बेस अस्पताल के शुरू होने के दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में करीब 63 करोड़ की लागत से बेस अस्पताल का निर्माण किया है। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को बेस अस्पताल के लिए स्वीकृत सभी पैसा मिल गया है। राशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने पांच ब्लाकों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अभी पक्की सड़क चौड़ीकरण, भवन सुरक्षा, बिजली फिटिंग, ड्रेनेज आदि के कार्य होने शेष हैं।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने शासन को छह माह पूर्व 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था लेकिन अभी तक शासन से बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए राशि नहीं मिली है। पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अगर जल्द कार्य पूरे नहीं हुए तो अस्पताल के संचालन में दिक्कत हो सकती है। ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके जैन ने बताया कि बजट मिलने के बाद ही बचे हुए कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल के शुरू होने से सीमांत जिले के लोगों का मिलेगी बड़ी राहत
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के शुरू होने से सीमांत के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सीमांत जिले में वर्ष 2016 से बेस अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। शासन से समय से बजट न मिलने के कारण भवन बनने में इतना समय लग गया। बेस अस्पताल के शुरू होने के बाद सीमांत जिले के लोगों के साथ-साथ नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसका फायदा मिलेगा। बेस अस्पताल बनने से मेडिकल कॉलेज के भी जल्दी संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed