फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Basanti Devi will get Padma Shri award

बसंती देवी को मिलेगा पदमश्री पुरस्का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Basanti Devi will get Padma Shri award
बसंती देवी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पर्यावरण के लिए समर्पित बसंती देवी (बसंती दीदी) को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मंगलवार को अन्य लोगों के साथ उनको भी पद्मश्री पुरस्कार 2022 देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के बस्तड़ी सिंगाली निवासी बसंती देवी का विवाह छोटी उम्र में हो गया था। महज 12 साल की उम्र में वह विधवा हो गईं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पति की मृत्यु के बाद वह सरला बहन के लक्ष्मी आश्रम में चली गईं और किशोरावस्था कौसानी के उसी लक्ष्मी आश्रम में बिताई। वहां से उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में उन्होंने अमर उजाला में एक लेख पढ़ा, जिसमें वनों की कटाई से नदियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया था और जंगलों की कटाई से कोसी के 10 साल में मर जाने का जिक्र था। इस लेख को पढ़ने के बाद बसंती कोसी को बचाने में जुट गईं। उनकी ओर से किए गए सामूहिक प्रयास से कोसी को संरक्षित करने में बहुत हद तक सफलता मिली। उन्होंने महिलाओं को अपने जंगल के संरक्षण के लिए समुदाय आधारित संगठन बनाने के लिए राजी किया। उन्होंने वन अधिकारियों के साथ समझौता किया, जिसके बाद न तो वन विभाग और न ग्रामीणों ने लकड़ी काटी। वन विभाग की सूखी लकड़ी पर ग्रामीणों के अधिकार को मान्यता मिली। मार्च 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में बसंती देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। 2016 में 11 जनवरी को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने देवी पुरस्कार दिया। उन्हें पर्यावरण के लिए फेमिना वूमन जूरी अवार्ड 2017 दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed