फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bas chaalak dinesh kee soojhaboojh se bachee 44 logon kee jaan

बस चालक दिनेश की सूझबूझ से बची 44 लोगों की जान

Tue, 04 Jun 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 04 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
bas chaalak dinesh kee soojhaboojh se bachee 44 logon kee jaan
घायल - फोटो : पिथौरागढ़
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट और घाट के बीच में एक बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टल गया। रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने पर चालक ने बस को नियंत्रित किया और बस का चट्टान से टकराकर रोका। इस सड़क पर नीचे की तरफ खाई थी और फिर सीधे रामगंगा। हादसे में दो महिलाएं और चालक को चोट आई।
विज्ञापन


करीब एक बजे लोहाघाट से पिथौरागढ़ आते वक्त छिणा बांसधारा के पास रोडवेज बस (यूके 07 पीए-2819) के ब्रेक फेल हो गए। बस उस समय ढलान पर थी। चालक दिनेश ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग को दांए काटते हुए बस को चट्टान से टकरा दिया। बस रुकने के बाद चालक समेत सभी यात्री नीचे उतरे। हादसे में बस में खटीमा से बैठी सविता थापा (22), रेखा धामी (38) और चालक दिनेश घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायल और सवारियों को जीप से पिथौरागढ़ की ओर लाया गया। इसी बीच एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को हल्की चोटें हैं। देहरादून से पिथौरागढ़ आ रहे यात्री मनोज ने बताया कि यदि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को चट्टान से नहीं टकराया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed