{"_id":"5910aadc4f1c1b231f850804","slug":"baridan-s-wine-shop-barrier-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग की शराब की दुकान चौड़मन्या शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग की शराब की दुकान चौड़मन्या शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
चौड़मन्या से शराब की दुकान हटाने की मांग पर ज्ञापन देते क्षेत्र के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाइवे से हटने के बाद बंद पड़ी शराब की दुकानों को फिर से खोलने के लिए भारी दबाव झेल रहे प्रशासन ने आखिरकार बेड़ीनाग की शराब की दुकान को चौड़मन्या कस्बे में शिफ्ट कर दिया। चौड़मन्या के लोग शराब की दुकान खुलने से भारी गुस्से में हैं। चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में शराब की दुकान बंद नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। सोमवार को ग्रामीणों ने शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर एसडीएम विवेक प्रकाश को ज्ञापन दिया। कहा कि प्रशासन ने जानबूझकर एक शांत इलाके में अशांति का माहौल पैदा करने का काम किया है।
जिला पंचायत सदस्य हेमा नेवलिया की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शराब की दुकान रविवार को दोपहर बाद खुली थी और शाम को चौड़मन्या कस्बे में शराबियों का आतंक शुरू हो गया। चौड़मन्या कस्बे के आसपास कई गांव हैं। वहां पर इंटर कालेज, पांच स्कूल, मंदिर, अस्पताल आदि हैं। इन सभी को शराब की दुकान खुलने से भारी परेशानी होने लगी है। नेवलिया ने कहा कि प्रशासन क्षेत्र की समस्या हल करने में तो कोई तत्परता नहीं दिखाता लेकिन शराब की दुकान खोलने के लिए उसने पूरी ताकत झोंक दी। चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे के भीतर यदि शराब की दुकान नहीं हटी तो बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रेवती देवी, नंदी देवी, आनंदी देवी, दानी राम, दीपक नेवलिया आदि थे। एसडीएम ने कहा है कि इस मामले का सही समाधान निकाला जाएगा।