फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Barar small hydro project closed for one year

बरार लघु जल विद्युत परियोजना एक साल से बंद

Fri, 24 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 24 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Barar small hydro project closed for one year
थल में बंद पड़ी बरार जल विद्युत परियोजना - फोटो : अमर उजाला

करीब 750 किलोवाट क्षमता की बरार लघु जल विद्युत परियोजना से उत्पादन एक वर्ष से ठप पड़ा है। शासन ने तीन वर्ष पहले तीन मेगावाट से कम क्षमता वाली सभी बिजली परियोजनाएं लघु जल विद्युत निगम से हटाकर उरेडा को सौंप दी थी। उरेडा ने बरार परियोजना का संचालन खुद करने के बजाए सहारनपुर की बालाजी एंड कंपनी को दे दिया। तभी से इसकी दुर्गति शुरू हो गई। एक वर्ष से इस परियोजना में उत्पादन न होने के कारण थल घाटी के गांवों में बिजली का संकट बढ़ गया है। इस परियोजना से आच्छादित सभी गांवों को ग्रिड से मिलने वाली बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है।

विज्ञापन


बरार लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण 1996 में हुआ था। तब यूपी सरकार ने पहाड़ पर छोटी बिजली परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया। इनमें से एक बरार परियोजना भी शामिल है। बरार परियोजना ने कई वर्षों तक बेहतरीन उत्पादन किया और इस घाटी के कई गांवों को बिजली उपलब्ध कराई। 2014 में इस परियोजना की देखरेख का काम उरेडा के हाथ में आ गया। तब से परियोजना की दुर्गति होने लगी। पिछले साल नवंबर में परियोजना में कार्यरत छह कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण काम छोड़ दिया था। तब से परियोजना की टरबाइन की देखरेख समेत अन्य काम ठप पड़ गए।
विज्ञापन


बताया गया कि परियोजना के टरबाइन तक पानी पहुंचाने वाली नहर जगह-जगह टूट गई है। इस कारण परियोजना को पानी नहीं मिल पा रहा है। एक साल से परियोजना में उत्पादन न होने से राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा गांवों में बिजली का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरेडा के परियोजना अधिकारी अखिलेश शर्मा ने कहा कि परियोजना से उत्पादन शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू होगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार छोटी बिजली परियोजनाओं को बढ़ावा देने के बजाए पहले से संचालित परियोजनाओं को ही ठप करने में तुली है। यह इस ऊर्जा प्रदेश के लिए अच्छे लक्षण नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed