फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Banks reduced congestion, increased in ATM

बैंकों में कम हुई भीड़, एटीएम में बढ़ी

Fri, 18 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
 Banks reduced congestion, increased in ATM
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में पुराने नोट बदलने को पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

पुराने नोट बदलने वालों की अंगुली पर अमिट स्याही लगाने का क्रम शुरू होने से बैंकों में भीड़ थोड़ा कम हो गई है। हालांकि रुपए की किल्लत से जूझ रहे लोग बैंक पहुंच रहे हैं। स्टेट बैंक में शुक्रवार को भीड़ में थोड़ा कमी आई है। आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम शुक्रवार को भी चला। वहां पर लोगों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन


अन्य बैंकों में कैश की कमी होने से लोगों का जाना बंद हो गया है। सहकारी बैंक में दो दिन पहले ही पुराने नोट लेना बंद कर दिया था। सहकारी बैंक के खाताधारकों को मात्र एक हजार रुपए का भुगतान मिल पा रहा है। ओरियंटल बैंक में कैश के नाम पर दस रुपए के सिक्के बचे हैं। इन सिक्कों को लोग लेना नहीं चाह रहे हैं। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में नई करेंसी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि बैंक से पुराने नोट बदलने पर अब मात्र दो हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। स्टेट बैंक में उन लोगों के ही नोट बदले जाएंगे, जिनका उस बैंक में खाता है। अब तक बैंक को रिजर्व बैंक से नई करेंसी नहीं मिली है। आसपास के जिलों से कैश की व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। स्टेट बैंक के पास एक-दो दिन का कैश बचा है। स्टेट बैंक के खातेदारों की संख्या ज्यादा है और सरकारी लेन-देन भी इसी बैंक से होता है। फिलहाल स्थिति सामान्य होने में लंबा समय लगेगा। व्यापारियों तथा अन्य लोगों के पास जो छोटे नोट आ रहे हैं वह बैंक में जमा नहीं हो पा रहे हैं। मुद्रा अब तक रुटीन में नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका पुराना नोट अब कानपुर चला गया
पिथौरागढ़। 500 और 1000 के जिस नोट को आपने काफी समय तक अपने पास संभालने के बाद बैंक में जमा किया था वह अब कानपुर भेज दिया गया है। स्टेट बैंक ने शुक्रवार की सुबह एक ट्रक में यह सारे नोट भर दिए और कड़ी सुरक्षा के बीच उनको कानपुर भेजा गया है। बैंक के अधिकारी पुराने जमा नोटों की संख्या नहीं बता रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह नोट 50 से 75 करोड़ के बीच हो सकते हैं। शुरुआत में पुराने नोट बदलने और जमा करने के कोई मानक तय नहीं था, इस कारण सभी लोगों ने तेजी से यह नोट जमा करा दिए। स्टेट बैंक के अलावा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों, सहकारी बैंकों, निजी बैंकों और पोस्टआफिस में जमा सारे पुराने नोट अब भेज दिए गए हैं।

शादी के लिए ढाई लाख देने का निर्देश नहीं आया
पिथौरागढ़। विवाह कार्यक्रम के लिए बैंक से ढाई लाख रुपए दिए जाने संबंधी कोई भी आदेश अभी जिले के बैंकों को नहीं मिला है। विवाह के लिए रुपए निकालने बैंक पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों को राहत देने की बात तो कही है, लेकिन बैंकों तक स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए हैं। एसडीएम संतोष पांडे ने बताया कि आज की तारीख में 2.5 लाख रुपए दिलाने का प्रार्थनापत्र लेकर कोई भी व्यक्ति नहीं आया। इस मामले में एक बड़ी समस्या यह आ रही है कि यदि प्रशासन किसी को विवाह के लिए 2.5 लाख रुपए देने की संस्तुति कर भी देता है तो बैंकों में इतना रुपया नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के सारे बैंक खाली हो गए हैं। लोगों की समस्या जस की तस बनी है।

इतने कम रुपयों से कैसे होगा गुजारा
पिथौरागढ़। स्टेट बैंक में रुपए बदलने पहुंची आगर गांव की कविता पांडे, भागीरथी देवी और बीसाबजेड़ की बसंती देवी ने बताया कि बैंक ने शुक्रवार को सिर्फ दो हजार रुपए बदले। वह कहती हैं कि अब दोबारा रुपया कब मिलेगा, कहा नहीं जा सकता। इतने पैसे से परिवार का खर्च, बच्चों की फीस, रसोईगैस का सिलेंडर, बिजली का बिल, दवा का खर्च कैसे चलेगा। सरकार को खुद सोचना चाहिए कि दो हजार रुपए एक मध्यमवर्गीय परिवार का ही दो दिन का खर्चा होता है। नोटबंदी से आम लोगों की कठिनाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। गांवों से आने वाले लोगों के पास जीप का किराया देने के लिए भी पैसा नहीं है।

दो हजार का नोट बना जी का जंजाल
पिथौरागढ़। सरकार ने 2000 का नोट बैंकों में पहुंचा तो दिया है, लेकिन इसे चलाना लोगों के लिए काफी कठिन हो गया है। ज्यादातर लोग इसी कोशिश में हैं कि इसके बदले 100 या 50 का नोट मिल जाए तो अच्छा है। छोटी राशि का सामान लेने में व्यापारी दो हजार का नोट लेने से इनकार कर रहे हैं। व्यापारियों के पास शेष राशि लौटाने की भी समस्या है। 500 का नया नोट अब तक यहां के बैंकों में नहीं पहुंचा है। सरकार की ओर से राहत देने वाली कोई बात अब तक सामने नहीं आई है।


डीडीहाट में भुगतान बंद का बोर्ड लगा
डीडीहाट। यहां पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार सुबह अपनी शाखा के आगे भुगतान बंद का बोर्ड लगा दिया है। स्टेट बैंक से लोगों को सिर्फ सिक्के मिल रहे हैं। यह सिक्के भी शनिवार तक ही चल पाएंगे। बैंक प्रबंधक सचिन सिंघल ने बताया कि रिजर्व बैंक को 82 करोड़ रुपए की डिमांड का पत्र भेजा गया है। नई करेंसी आने के बाद ही कुछ हालात संभल पाएंगे। बैंक के पास लोगों को बड़ी रकम देने के लिए धनराशि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed