फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bank has enough cash on ATM free

बैंक के पास पर्याप्त कैश पर एटीएम खाली

Sat, 03 Nov 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bank has enough cash on ATM free
पिथौरागढ़ के बैंक में कैश के लिए कतार में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन में एटीएम लोगों को दगा देने लगे हैं। हालांकि, एटीएम में सुबह से ही कतारें लग रही हैं। शनिवार को भी बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने कतार में खड़े होकर एटीएम से रुपये निकाले। अधिकतर एटीएम दोपहर में ही खाली हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दीपावली पर्व के लिए पिथौरागढ़ बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सिमलगैर स्थित एसबीआई में रुपये निकालने के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लगी रही। खरीदारी के लिए आने वाले लोग अधिकतम 20 हजार रुपये ही निकाल सके। नगर के अन्य बैंकों के एटीएम में भी लोगों की कतार लगी रही। अधिकतर एटीएम में दिन में ही कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों को कैश निकालने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, एसबीआई के अधिकारी मुन्ना गिरी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एसबीआई के पास पर्याप्त कैश उपलब्ध है। जनपद के लगभग सभी एटीएम में भी कैश डाल दिया गया है। उधर, मुनस्यारी में भी एटीएम सुचारु हो गया है। अस्कोट में एटीएम से कैश निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed