फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bank branch to open within a month; sit-in protest called off following DM's assurance

Pithoragarh News: एक माह के भीतर खुलेगी बैंक शाखा, डीएम के भरोसे के बाद धरना स्थगित

Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bank branch to open within a month; sit-in protest called off following DM's assurance
टनकपुर। सूखीढांग के बृजनगर में सहकारी बैंक की शाखा और एटीएम खोलने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना दिया। जिलाधिकारी के एक माह के भीतर बैंक शाखा खुलवाने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

यह धरना तल्ला पाल बिलौन समिति और सूखीढांग-बृजनगर समिति के संयोजक शंकर जोशी के नेतृत्व में हुआ। ग्राम पंचायत जौल के प्रधान प्रतिनिधि किशन सिंह बोहरा ने इसकी अध्यक्षता की। प्रदर्शनकारियों ने बृजनगर में तत्काल बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई। समिति संयोजक जोशी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से फोन पर बात की। जिलाधिकारी ने एक माह के भीतर बैंक शाखा खुलवाने का भरोसा दिया। इसके बाद समिति ने 31 अक्तूबर तक का समय देते हुए अपना आंदोलन रोक दिया।
विज्ञापन

धरने में धूरा बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्र चौड़ाकोटी, धूरा के पूर्व प्रधान कमल किशोर, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जोशी, मथियाबांज के प्रधान संदीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed