{"_id":"58dd3a964f1c1bb01063de03","slug":"ban-on-polythene-thermocol-in-mallikarjun-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन मंदिर में पॉलिथीन, थर्माकोल पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन मंदिर में पॉलिथीन, थर्माकोल पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के विख्यात मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में थर्माकोल और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मंदिर समिति का कहना है पॉलिथीन के इस्तेमाल से कई प्रकार की खराबियां जन्म लेती हैं। समिति ने मंदिर आने वाले भक्तों से कपड़ों के थैलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में समिति के सचिव पंडित नारायण दत्त पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि मंदिर में लगने वाले भंडारों में अब थर्माकोल और पॉलिथीन की प्लेटों, ग्लास आदि के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। पंत ने कहा कि पॉलिथीन और थर्माकोल के इस्तेमाल से पर्यावरण पर असर पड़ता है। भंडारों के समय मंदिर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त मंदिर में भंडारों का आयोजन करेंगे, वह अब पत्तलों का ही इस्तेमाल करेंगे। थर्माकोल और पॉलिथीन का उपयोग करने वालों को समिति भंडारे की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष भानुराज पाल ने कहा कि भविष्य में मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य समिति की देखरेख में ही किए जाएंगे। अब कोई भी व्यक्ति स्वयं ही मंदिर में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करा सकता है। उन्होंने कहा कि पौराणिक धरोहर का संरक्षण बेहद जरूरी है। उपाध्यक्ष तेज सिंह पाल ने बताया कि अब हर महीने मंदिर परिसर सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह पाल, धरम धामी, योगेंद्र पाल, कल्याण चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन