फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bageshwar youth attacked with iron rod in Chaukaudi

पिथौरागढ़: चौकौड़ी में बागेश्वर के युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मरा समझकर छोड़ा; घायल हायर सेंटर रेफर

Sat, 19 Sep 2026 03:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Sat, 19 Sep 2026 03:46 PM IST
सार

चौकौड़ी के पास बागेश्वर निवासी एक युवक पर दो लोगों ने लोहे की रॉड और पत्थर से हमला कर दिया। आरोपी उसे मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bageshwar youth attacked with iron rod in Chaukaudi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के चौकौड़ी के पास बागेश्वर निवासी एक युवक पर दो लोगों लोहे की रॉड और पत्थर से हमला कर दिया। आरोपी उसे मरा समझकर छोड़ गए। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बीते शुक्रवार को पीड़ित भगवान सिंह (37) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम सिमगड़ी, कांडा, जिला बागेश्वर ने बेड़ीनाग थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने वाहन से धरमघर से चौकौड़ी स्थित एक रिजार्ट की तरफ आ रहा था। चौकोड़ी के आस-पास रास्ते में गणेश सिंह और प्रकाश सिंह निवासी लोहाथल, बेड़ीनाग ने उनके वाहन को दोनों तरफ से रोक दिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और पत्थर से हमला कर दिया। दोनों उसे मरा समझकर छोड़ गए। जब उसे होश आया तो उसने किसी तरह घटना की सूचना भाई को दी। भाई उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बेड़ीनाग ले गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


युवक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा, 115(2),126, 352 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed