{"_id":"60afd8da8ebc3e36b04b017a","slug":"bad-road-to-sirakot-pithoragarh-news-hld425706911","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराकोट को जाने वाली सड़क दस वर्ष से खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराकोट को जाने वाली सड़क दस वर्ष से खस्ताहाल
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के मुख्य धार्मिक पर्यटक स्थल सिराकोट को डीडीहाट बाजार से जोड़ने वाली सड़क 10 साल से खस्ताहाल है। इस सड़क के डामरीकरण के लिए सरकार से राशि नहीं मिल सकी है।
लोनिवि प्रांतीय खंड की इस सड़क का निर्माण 2010-11 में किया गया था। तब से ग्रामीण इस सड़क के डामरीकरण का इंतजार कर रहे हैं। धनाभाव के कारण सड़क के कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार और कलवर्ट भी नहीं बने हैं।
बारिश होेने पर नगर से जुड़ी साढ़े तीन किमी लंबी इस सड़क पर वाहन संचालन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इसी कारण पिछले वर्ष अक्तूबर, नवंबर में इस सड़क पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे मंदिर जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह सड़क ऐतिहासिक सिराकोट मंदिर मार्ग समेत छनपट्टा तोक में रहने वाले 20 परिवारों को भी जोड़ती है लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण इस सड़क पर पहाड़ कटिंग के 10 साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका है।
कच्ची सड़क से मंदिर आने-जाने में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। सिराकोट सड़क के डामरीकरण की मांग वर्षों पुरानी है।
- प्रकाश बोरा सदस्य, सिराकोट मंदिर समिति
सिराकोट सड़क पक्की न होने से छनपट्टा तोक के लोगों को भी परेशानी होती है। आवाजाही में दुर्घटना का खतरा रहता है।
-कविंद्र शाही, छनपट्टा तोक निवासी
डीडीहाट-सिराकोट सड़क पर डामरीकरण के लिए कई बार शासन को आगणन भेजा जा चुका है। धन मिलते ही डामरीकरण शुरू कराया जाएगा।
- जीके थपलियाल, ईई, लोनिवि।