फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in Pithauragarh

जीआईसी-सुकौली सड़क पर हिचकोले खाये बिना गंतव्य तक पहुंचना आसान नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Pithauragarh
शिवालिक वैंकेट हॉल के पास बदहाल सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जीआइसी-सुकौली मोटर मार्ग पर सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से होने के कारण लोग परेशान हैं। सड़क पर दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सड़क में एक स्थान पर बना गड्ढा लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में जीआईसी की चहारदीवारी, गेट का निर्माण किया जा रहा है लेकिन सड़क पर भी काम पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि ठेकेदार ने सड़क पर रोड़ा बिछाकर बारिश में कीचड़ से निजात दिलाई है लेकिन सड़क पर बने गड्ढेे वाहन चलाने में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन

यह सड़क जीआईसी, हुड़ेती, पौण, बड़ोली, पपदेव, टकाड़ी, सुकौली क्षेत्र की बड़ी आबादी को जोड़ती है। इस सड़क पर कौशल्या माता का मंदिर, रामचंद्र मिशन आश्रम, बौद्ध मठ है। जहां पर श्रद्धालु पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने सड़क सुधारीकरण के लिए लंबा संघर्ष किया। अब निर्माण कार्य में विभाग को तेजी लानी चाहिए। उन्होंने जीआइसी गेट से पौंण तिराहे तक हॉटमिक्स करने की मांग की है।
जीआईसी-सुकौली सड़क का कार्य प्रगति पर है। पहले चरण में जीआईसी स्कूल की चहारदीवारी समेत अन्य काम किए जा रहे हैं। सड़क का कटान हो चुका है। बारिश के कारण सड़क पर कार्य अभी नहीं किया गया है। जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
दिनेश जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि।
सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। वाहन चलाकर ले जाना भी सड़क पर मुश्किल हो जाता है। हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहिए। सड़क निर्माण भी विभाग को तेजी दिखाने की जरूरत है।

-पान सिंह खंपा, स्थानीय
सड़क धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कौशल्या माता मंदिर, बौद्ध मठ, रामचंद्र मिशन आश्रम का रास्ता इसी सड़क से जाता है। यहां तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए कई बार मुसीबत बन जाता है। बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
-सुनील सिंह खंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed