फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad BSNL or No More Network in Jauljibi

जौलजीबी में व्यापारियों ने फूंका बीएसएनएल का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bad BSNL or No More Network in Jauljibi
जौलजीबी में बीएसएनएल का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। व्यापारियों ने बदहाल संचार सेवा के लिए बीएसएनएल का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा संचार सेवा बदहाल होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू के नेतृत्व में व्यापारियों ने बीएसएनएल के खिलाफ बाजार में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल सेवा पांच दिन से खराब चल रही है।
विज्ञापन

आपदा का समय चल रहा है। यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो किस माध्यम से सूचना का आदान प्रदान होगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए ऑनलाइन फार्म भरने होते हैं। जिसके लिए नेटवर्क होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि ओटीपी मोबाइल पर आ सके बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। इससे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा प्रशासन को तत्काल समस्या का समाधान करना चाहिए। जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र बर्फाल, सचिव राजेंद्र पांगती, कोषाध्यक्ष जाहिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष भूपाल चंद, संजय दताल, पूर्व ग्राम प्रधान खगेंद्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र बुड़ाथोकी, आरिफ अहमद, यूथ कांग्रेस गोरीछाल उपाध्यक्ष शैलेश पाल, अजय चंद, इनायत हुसैन, मुकुंद पाल, ताहिर हुसैन समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed