{"_id":"613ba81b8ebc3ebeb708c05d","slug":"automatic-weather-station-started-in-krishi-vigyan-kendra-gaina-pithoragarh-news-hld437510018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र गैना में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र गैना में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन शुरू
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र गैना में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन का काम पूरा हो गया है।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब लोगों को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल पाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र गैना (केवीके) में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन शुरू हो गया है। स्टेशन के स्थापित होने के बाद जिले के लोगों को बारिश, आंधी, तूफान, अतिवृष्टि आदि की जानकारी समय पर मिल पाएगी। मौसम से खेती के बचाव के लिए भी समय-समय पर परामर्श भी जारी किया जाएगा।
केवीके गैना में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को समय से मौसम की जानकारी देना है। वेदर स्टेशन में सनसाइन रिकॉर्डर, एनीमोमीटर, वर्षामापी यंत्र सहित कई उपकरण स्थापित किए गए हैं। स्टेशन के स्थापित होने के बाद विभाग परामर्श जारी कर बारिश, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि आदि की समय से पहले जानकारी देगा।
तापमान, आर्द्रता, दृश्यता, हवा, बर्फबारी, सूर्य की तपन क्षमता, पराबैगनी किरणों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इसका सबसे अधिक लाभ खेती को मिलेगा। केवीके मौसम के अनुकूल खेती संबंधी परामर्श भी जारी करेगा। विषय विशेषज्ञ डॉ. चेतन भट्ट का कहना है कि सीमांत के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
केवीके गैना में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन का काम पूरा हो गया है। मौसम का परामर्श जारी करना शुरू कर दिया है। खेती, किसानी के लिए भी अलग से परामर्श जारी किया जाएगा। - डॉ. निर्मला भट्ट, प्रभारी अधिकारी, केवीके गैना, पिथौरागढ़।