फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Attempt to arbitrarily increase wages in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मनमाने ढंग से मजदूरी बढ़ाने की कोशिश

Wed, 28 Jun 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attempt to arbitrarily increase wages in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में चस्पा किया गया मजदूरी की मनमानी दरों का पोस्टर। संवाद
पिथौरागढ़। मजदूर ट्रेड यूनियन की ओर से मजदूरी दरों में बेतहाशा वृद्धि करने की कोशिश से रोष पनप गया है। मजदूर की दिहाड़ी 900 और मिस्त्री की दिहाड़ी 1200 रुपये तय करने के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। सभासद सहित कई लोगों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मनमानी के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाने पर जनता को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिमलगैर वार्ड के सभासद अनिल जोशी ने ईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पिछले दिनों मजदूर ट्रेड यूनियन की ओर से बैठक की गई थी। कहा है कि यूनियन की ओर से जिला प्रशासन, पालिका, व्यापार मंडल और आम जनमानस को बगैर विश्वास में लिए मनमाने तरीके से मजदूरों की दैनिक मजदूरी में अनैतिक रूप से बेतहाशा वृद्धि कर दी है। कहा कि पिछले वर्ष पालिका ने मजदूर और मिस्त्री की दैनिक मजदूरी तय की है लेकिन अब मजदूर की 900 और मिस्त्री की दिहाड़ी 1200 रुपये करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि बेतहाशा मजदूरी दर बढ़ाए जाने से लोगों में नाराजगी है। सभासद जोशी ने ट्रेड यूनियन की इस तरह की मनमानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर बढ़ी दरें वापस नहीं ली गईं तो जनप्रतिनिधियों और जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने पूछा किस नियम के तहत तय की मजदूरी
पिथौरागढ़। अपने मन से मजदूरी तय करने का पोस्टर चस्पा करने को नगरपालिका ने गंभीरता से लिया है। अधिशासी अधिकारी की ओर से मजदूर संघ के अध्यक्ष चंचल राम से पूछा गया है कि किस नियम के तहत मजदूरों और मिस्त्री की मजदूरी तय की गई है। साथ ही इस तरह के पम्फलेट सार्वजनिक संपत्ति पर चस्पा कैसे किए इसका भी लिखित उत्तर तीन दिन में देने को कहा है। पालिका की ओर से कार्यवाही को लेकर इसकी एक-एक प्रति डीएम, एसपी और श्रम प्रवर्तन अधिकारी को भी भेजी गई है। हालांकि इस मामले में मजदूर नेता चंचल राम का कहना है कि मजदूरों की मांग पर ही मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। संवाद
पालिका अध्यक्ष बोले, तय रेट का ही करें भुगतान
पिथौरागढ़। मनमाने ढंग से मजदूरी बढ़ाने को नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि पोस्टर चस्पा कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास ठीक नहीं है। मजदूरी का रेट तय करने का अधिकार किसी व्यक्ति को या गैर पंजीकृत संगठन को नहीं है। उन्होंने नगर में निर्माण कार्य करा रहे लोगों से कहा है कि पालिका की ओर से पहले जो रेट तय किए गए हैं उसी के अनुसार भुगतान करें। यदि किसी व्यक्ति की ओर से इस तरह का भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
जाग उठा पहाड़ ने कहा लूट बर्दाश्त नहीं
पिथौरागढ़। मनमाने ढंग से मजदूरी बढ़ाने पर जाग उठा पहाड़ ने भी नाराजगी जताई है। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू ने कहा है कि पिथौरागढ़ में कई वर्ष से मनमानी मजदूरी ली जाती रही है। बाहरी राज्यों से काम की तलाश में यहां आए मजदूर-मिस्त्री हर माह 36 हजार से 42 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं जबकि पहाड़ का युवा आठ-दस हजार रुपये की नौकरी के लिए शहरों की खाक छान रहा है। यदि ऐसी मनमानी हुई तो पहाड़ में मकान बनाना तो दूर अपने पुश्तैनी मकानों का सुधार तक नहीं कर सकेंगे। उन्होंने मनमानी मजदूरी पर सख्त अंकुश लगाने की मांग को लेकर डीएम से मिलने की बात कही है। संवाद

टनकपुर में 400 रुपये दिहाड़ी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पालिका की ओर से मजदूर के लिए 500 और मिस्त्री के लिए 700 रुपये दिहाड़ी तय की गई है। इसके बावजूद मनमानी के कारण लंबे समय से लोग 600 रुपये मजदूर को जबकि 800 रुपये मिस्त्री को दे रहे हैं। मात्र 150 किलोमीटर दूर टनकपुर में 400 से 500 रुपये में दिहाड़ी मजदूर मिल जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed