फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Athletics player Annu Kumar honored

एथलेटिक्स खिलाड़ी अन्नु कुमार सम्मानित

Thu, 04 Apr 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 04 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Athletics player Annu Kumar honored
पिथौरागढ़ के खेल मैदान में एथलेटिक्स अन्नु कुमार का स्वागत करते खेल प्रेमी। - फोटो : AMAR UJALA
 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में प्रशिक्षणरत अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी अन्नु कुुमार के यहां आगमन पर खेल प्रेमियों ने उनका सम्मान किया। 
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया ने अन्नु कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में स्पोर्ट्स कालेज के लिए उनका चयन हुआ। तब से वह अंडर 14, 16, अंडर 20 वर्ष बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैंपियन रहे। वर्ल्ड स्कूल गेम्स नेम्सी (फ्रांस) में वर्ष 2017 में रजत पदक प्राप्त किया। वर्ष 2018 में यूथ एशिया गेम्स बैंकाक में अंडर 18 वर्ष में रजत पदक प्राप्त किया। अन्नु ने वर्तमान में कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी है।
विज्ञापन


वह पूर्व एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज मनोज कुमार शर्मा से खेल के गुर सीखने आए हैं।  कै. धरम चंद, कै. देवी चंद, प्रो. जीत सिंह ज्याला, बहादुर सिंह बोहरा, जर्नादन वल्दिया ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में अन्नु कुमार का मार्ल्यापण और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज कुमार पुनेठा, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता, बबीता बसेड़ा, कमला बिष्ट, द्रोपदी माहरा, मंजू चौसाली, जगत सिंह महरा, महेश चंद्र आर्य समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed