फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Atempt to Murder in Vadda

वड्डा रियांसी में सनकी युवक ने खुकरी से काटा युवक का दायां हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Atempt to Murder in Vadda
Atempt to Murder in Vadda
पिथौरागढ़। वड्डा के रियांसी गांव में एक युवक ने मामूली झगड़े में एक युवक का खुकरी से दूसरे युवक का दायां हाथ काट दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

वड्डा के रियांसी गांव में बृहस्पतिवार रात ललित सिंह खड़ायत और नवीन सिंह खड़ायत के बीच रंजिशन मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नवीन ने धारदार हथियार खुकरी के वार से ललित का दायां हाथ काट डाला। ग्रामीणों ने बीच में आकर किसी तरह विवाद निपटाया। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसआई मनोज पांडे ने बताया कि आईपीसी की धारा 307, 306 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया में भी घायल को अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि दोनों लोग झगड़े से पहले बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध चौपखिया मेले में शामिल हुए थे। इसके बाद घर पहुंचते ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed