{"_id":"61abc06abbc403580e1dff32","slug":"atempt-for-rape-in-berhinag-pithoragarh-news-hld446613697","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
Atempt for Rape in Berhinag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर की एक युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी कर गलत नीयत से घसीट कर खुद के कमरे में ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यहां एक मकान में किराए पर रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने इसी मकान में किराए पर रहने वाले 28 वर्षीय युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार रात उसके कमरे में घुस कर छेड़खानी की। गलत नीयत से जबरदस्ती घसीटते हुए अपने कमरे में ले जाने की कोशिश का भी आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
युवती ने इस मामले में शनिवार को बेड़ीनाग थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 376, 511 में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय बस स्टैंड पर मछली बेचता है। दो समुदायों का मामला होने के कारण पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
वहीं एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बेड़ीनाग में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।