{"_id":"573f43984f1c1bdb6aac70e7","slug":"at-the-end-of-this-month-will-draw-passengers-kailas","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने के अंत में निकलेगा कैलास यात्रियों का ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने के अंत में निकलेगा कैलास यात्रियों का ड्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रियों का ड्रा निकालने के लिए विदेश मंत्रालय इस माह के अंत में दिल्ली में बैठक का आयोजन करेगा, जिसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उसी समय यह पता चलेगा कि किस यात्री को कौन से दल में जगह मिली है। अब तक 980 यात्रियों ने निगम के पास धनराशि जमा की है। पहली किश्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन
शेष 30 हजार रुपये की राशि यात्रा शुरू करते समय ली जाएगी। कैलास यात्रियों को दलों का आवंटन ड्रा के आधार पर ही होता है। वैसे ज्यादातर यात्री इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि उनको प्रथम पांच दलों में स्थान मिल जाए। प्रथम पांच दलों की रवानगी जून में हो जाती है। उस दौरान बारिश की रफ्तार कम रहती है। जुलाई और अगस्त में बारिश बढ़ती है। उस समय सड़क मार्ग के साथ-साथ पैदल रास्तों के टूटने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा की तैयारी को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली में ड्रा निकलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि एक दल में कितने यात्री शामिल होंगे। उसी दिन यात्रियों को उनके बैच की जानकारी दी जाती है। हर बैच के यात्रियों को मेडिकल परीक्षण के लिए दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय जाना पड़ता है, यदि वहां पर मेडिकल में कोई यात्री अनफिट हुआ तो उसे वहीं से वापस कर दिया जाता है। दूसरा मेडिकल परीक्षण गुंजी में होगा। महाप्रबंधक ने बताया कि दिल्ली से यात्रियों को वाहनों से लाया जाएगा।
विज्ञापन
वाहन नारायणआश्रम तक यात्रियों को पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मई के अंत तक हर पड़ाव में निगम के कर्मचारी पहुंच जाएंगे। वह यात्रियों के आवास और भोजन की व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे। केएमवीएन के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ भी एक बैठक और करेंगे। कैलास यात्रियों का प्रथम दल 12 जून को धारचूला पहुंचेगा।